पूर्व मुखिया ने अपनी पत्नी को गोली मार कर दी हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज

मृतका की मां ने दामाद पर हत्या का लगाया आरोप
चेनारी /रोहतास – रोहतास के चेनारी से बड़ी खबर है. जहां एक पूर्व मुखिया ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. यह घटना चेनारी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है. जहां बीती रात यानी मंगलवार की रात फुलवरिया पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बीती रात्रि लगभग 2:00 बजे की बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 में कोचस थाना क्षेत्र के नौआ गांव निवासी स्वर्गीय भीम सिंह की छोटी बेटी नीधी सिंह उर्फ पुटुल के साथ शादी हुई थी. निधि कुमारी का एक बेटा भी है. जिसका नाम आदित्य कुमार उम्र 5 वर्ष है.मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम पसर गया.लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे की हत्या कैसे हुई, किसने की हत्या आखिर पत्नी से क्या दुश्मनी किसी की हो सकती है. घटना की खबर सुनकर ससुराल पक्ष से मृतक की मां सुशीला देवी और बड़े पिताजी अर्जुन सिंह सहित कई लोग फुलवरिया गांव में बुधवार की सुबह पहुँचे. मृतक की मां सुशीला देवी की रोने की आवाज सुनकर लोग काफी संख्या में जुट गए. मां चिल्ला चिल्ला कर रोते हुए कह रही थी कि सोनू हमार लड़की के हत्या काहे कईला...का मिलल हत्या करके... बेहोश हो जा रही थी. गांव की महिलाएं पानी का छींटा मार कर उन्हें होश में ला रही थी. 
मृतका की मां ने दामाद पर हत्या का लगाया आरोप
जब जब होश में आ रही थी तब तक वह पूर्व मुखिया सोनू सिंह पर ही हत्या का आरोप लगा रही थी. मृतक की मां ने डीएसपी राजेश कुमार से कहा कि मेरी बेटी नीधी सिंह उर्फ पुतुल की हत्या उसके पति धनंजय कुमार उर्फ सोनू ने की है. पूर्व में भी कई बार जान से मारने की धमकी दे रहा था. दो-तीन साल पहले सासाराम न्यायालय द्वारा पत्नी के विरुद्ध एक नोटिस भी हमारे पास भेजा गया था. वहीं मृतक के पति धनंजय कुमार उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि मैं अपने (जीजा) मुन्ना सिंह उर्फ दयाशंकर सिंह की बेटी की शादी में रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में गया था. मुना सिंह हमारे जीजा लगते हैं और हमारे भगिनी की शादी हो रही थी .ग्रामीणों के द्वारा हमें इसकी जानकारी मिली. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और शिवसागर थाने की पुलिस ने फुलवरिया गांव में पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी.
फ़ोटो - घटना की जानकारी लेती पुलिस 
DSP ने घटनास्थल पर पहुँच कर ली जानकारी 
 सुबह 9:00 बजे डीएसपी राजेश कुमार फुलवरिया गांव में पहुंचकर घटना के संबंधित सभी पहलुओं पर उन्होंने जांच की उसके बाद पूर्व मुखिया धनंजय कुमार उर्फ सोनू सिंह से पूछताछ की. पूर्व मुखिया की मां से भी काफी पूछताछ की गई.ग्रामीणों से भी पूछताछ करने और मृतक की मां सुशीला देवी के बयान देने के बाद पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया.
फ़ोटो - मृतका के शादी की तस्वीर 
#मृतका की माँ ने पति समेत तीन पर दर्ज करायी प्राथमिकी
मृतका निधी सिंह की मां सुशीला देवी ने अपनी बेटी की हत्या के मामले में अपने दामाद सहीत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जाता है कि मृतका के पति का अन्य किसी महिला से अवैध संबंध के कारण आए दिन पत्नी से विवाद होता था. इसी कड़ी में पति ने आज पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मामले के आरोपी पति यानी पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top