फेसबुक लाइव के जरिये कैमूर DM ने मतदाताओ के प्रश्नों का दिया जवाब, लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी के लिए किया जागरूक

#पहली बार वोट देने वाले युवा व दिव्यांग मतदाताओ को बूथ पर किया जायेगा सम्मानित
#शतप्रतिशत वोटिंग के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जा रहा है जागरुक
#लोभ लालच में नहीं फंसना है, अगर कोई धमकी देता है तो उसकी सूचना पुुुलिस दें होगी कार्रवाई
भभुआ/ कैमूर. बुधवार की शाम कैमूर डीएम सह
जिला निर्वाची पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ उनके मताधिकार के बारे में जानकारी दी. फेसबुक के लाइव स्ट्रीमिंग पर जिले व जिले के बाहर रहने वाले मतदाताओं द्वारा पूछे गए सवालों का निर्वाची पदाधिकारी ने सरल तरीके से जवाब देकर उन्हें समझाया और कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर जाएं और मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र होकर मतदान करें. यह भी कहा कि किसी भी तरह की अफवाहो व झूठी बातों पर ध्यान नहीं देना है. लोभ लालच में नहीं फंसना है.अगर कोई आपको वोट देने से रोकता है या धमकी देता है तो आप तुरंत सूचना दें, कार्रवाई तुरंत होगी. उन्होंने फेसबुक लाइव पर पहले मतदान बाद में जलपान का नारा भी दिया.
दिव्यांग व युवा मतदाता होंगे सम्मानित
बु
धवार को प्रेसवार्ता केे दौरान डीएम ने कहा कि पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाता व दिव्यांगजनों को जिला प्रशासन बूथों पर सम्मानित करेगा. ऐसे मतदाताओं की पहचान के लिए टीम गठित की गई है. वोट देने के बाद बूथ पर ही युवा व वहां के पांच-पांच दिव्यांग मतदाताओं को जिला प्रशासन प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित करेगा. चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने की आशंका पर थानों द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर 4674 लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई की गई है। पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वाले दर्जनों बदमाशों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई की गई है। आपराधिक प्रवृति के लाइसेंसधारियों का शस्त्र थानों में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। शतप्रतिशत वोटिंग के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कैमूर में महिला मतदाताओं के लिए अलग से आठ केन्द्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान के प्रति उनका रुझान बढ़ सके।
17 मई से नियंत्रण कक्ष होगा चालू, सूचनाओं का होगा अदान प्रदान  
जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सूचनाओं का अदान-प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय में प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी. उन्होंने बताया रामगढ़ विधान सभा के लिए टेलीफोन नंबर 06189-222203, मोहनियां विधानसभा के लिए 06189-222204, भभुआ के लिए 06189-222205 एवं चैनपुर विधानसभा के लिए 06189-222206 पर आमजन किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकते है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top