फ़ोटो - मीरा कुमार के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल (फाइल फोटो)
भभुुुआ/ कैमूर. जिले में लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे विधि व्यस्था को ले प्रशासनिक सक्रियता तेज हो रही है। भभुआ थाने में मंगलवार की देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई सी-विजिल एप पर शिकायत मिलने के बाद हुई है। गौरतलब है कि सुरेंद्र पाल वर्तमान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं। भभुआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम को प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में सोन उच्च नहर प्रमंडल भभुआ के कनीय अभियंता व 205 विधान सभा क्षेत्र भभुआ के सेक्टर दस के सेक्टर पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने लिखा है कि वे मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान सी-विजिल एप के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि सुवरन नदी के दाहिने नहर के करीब बेतरी गांव में एक मकान पर मकान मालिक के अनुमति के बिना कांग्रेस पार्टी का पोस्टर व बैनर लगा दिया गया है। जिसके बाद सी विजिल एप से शिकायत किया गया है। जब इस मामले का जांच किया गया तो मामला सही पाए जाने पर भभुआ थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। भभुआ थानाध्यक्ष का कहना है प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।बिना मकान मालिक के अनुमती के बैनर व पोस्टर लगाए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज
बुधवार, मई 08, 2019
Tags

