भभुआ/कैमूर (बंटी जायसवाल)। कैमूर के भभुआ शहर में शनिवार की रात अनिल कुमार गुप्ता नामक की गोली मार कर अपराधियों हत्या कर दी गयी थी. इस हत्या की जांच कर पुलिस द्वारा गठित टीम ने 24 घण्टे के अंदर खुलासा किया है. इस हत्याकांड में संदिग्ध आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से 1 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस,3 खोखा व एक मोबाईल बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी भभुआ वार्ड 24 निवासी दिवाकर केसरी,अमीत कुमार उर्फ टेंगरा व अरविंद गुप्ता बताये जाते है.
जिसका कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है. प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना व वैज्ञानिक अनुसंधान में यह पता चला है कि घटना की रात अनिल अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पी थी. जिसके बाद अनिल ने बाजार में आपस मे झगड़ा किया था. लड़की ने बताया है कि अनिल मुझसे एक तरफा प्यार करता था. वह मुझसे बाहर घूमने फिरने के लिए दवाब डालता रहता था. घटना की देर रात अनिल मेरे दरवाजे पर पहुँच कर दरवाजा खुलवाने लगा और मोबाइल पर बार बार कॉल करने लगा. तब मैंने कॉल उठा कर कहा कि देर रात हो गया है मैं बात नहीं कर सकती. इसी बीच कॉल पर गोली चलने की आवाज आयी. लेकिन मैं डर के कारण दरवाजा नहीं खोली. अनिल का शव लड़की के दरवाजे पर मिला.
गोली अनिल के कनपटी के पास लगी थी. एसपी ने बताया कि भभुआ डीएसपी और भभुआ थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच शुरू किया तो मृतक अनिल गुप्ता के तीन दोस्त दिवाकर, अमित और अरविंद को गिरफ्तार किया गया. जहां पूछताछ में इन आरोपियों ने एक लड़की के एक तरफा प्यार में अनिल कुमार गुप्ता को अपने से पिस्टल निकालकर गोली मार कर आत्महत्या करने की बात स्वीकारी है.
लेकिन सूत्रों से पता चला है कि गोली अनिल के इन दोस्तो ने मारी है. ताकि इल्जाम लड़की पर पड़े. उसका शव भी लड़की के दरवाजे पर मिला. गोली मारने वाले पिस्टल को उसके दोस्तों ने अरविंद कुमार गुप्ता के घर पर ले जाकर मिट्टी के अंदर गड्ढा खोदकर छिपा दिया था.
यह भी बताया कि यह हत्या या आत्महत्या है इसका जांच अभी चल रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जायेगा.इन आरोपियों के व्हाट्सएप का जांच किया गया है तो पिस्टल के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली है. जिनका चरित्र आपराधिक प्रवृत्ति का चल रहा है. जांच चल रहा है. यह भी बताया गया की मृतक अनिल शराब बेचने मामले में दो बार जेल भी जा चुका था. वह शराब का डिलीवरी भी करता था.

