भभुआ/कैमूर(बंंटी जायसवाल). बिहार के कैमूर से
इंसानियत व मानवता को शर्मसार करने वाला खबर आ रही है. जहां एक व्यक्ति की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाहिना पैर कट गया और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी. यह घटना भभुआ रोड जीआरपी के भभुआ रोड व मुठानी स्टेशन के बीच का है. लेकिन सूचना के तीन घण्टे बाद भी घटनास्थल पर न रेलवे के अधिकारी पहुँचे और न ही पुलिस पहुँची. इस घटना में घायल व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा और चिलचिलाती धूप में तड़प तड़प कर इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. मृतक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पायी है. जिसका उम्र लगभग 35 वर्ष बताया जा रहा है. जो मानवता व इंसानियत को शर्मसार करने वाली है घटना है. जानकारी के मुताबिक, ट्रैक से गुजरने वाली गाड़ियों के ड्राइवर ने घटना की जानकारी भभुआ रोड जीआरपी को दे दी, लेकिन 3 घंटे बाद जब तक जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची तब तक घायल दम तोड़ चुका था. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि देर से इस घटना की जानकारी मिली है. इसलिए देर से पहुँचे है. अगर समय उस व्यक्ति का इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेलवे के अधिकारियों ने इसकी घटना में दिलचस्पी नहीं ली.

