ननिहाल आयी नाबालिग बच्ची से गांव के ही मामा ने किया दुष्कर्म, बारात में जयमाल देखने गयी थी बच्ची

भभुआ/कैमूर. देश में लगातार अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है. अभी अलीगढ़ की ट्विंकल का मामला शांत नहीं हुआ है. देश वासियों में अलीगढ़ मामले को लेकर आक्रोश व गुस्सा है. आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है. इसी बीच कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से नाबालिग बच्ची से रिश्ते में मामा लगने वाला हैवान द्वारा दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला शनिवार रात की है. पीड़िता का परिवार यूपी का निवासी है जो मुंबई में रहता था. गर्मी की छुट्टी में नाबालिग पीड़िता अपने माता पिता के साथ अपने ननिहाल आयी है. नाबालिग पीड़िता गांव में ही बारात का जयमाल देखने के लिए अपनी मां और नानी के साथ गई हुई थी. बच्ची को  प्यास लगने के बाद मां ने गांव के ही शशिकांत सिंह उर्फ बुचु जो रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है उसे बच्ची को पानी पीलाने के लिए कहा. जिसके बाद आरोपी बच्ची को पानी पिलाने के लिए घर ले जाकर दुष्कर्म किया.पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बच्ची के पानी पीने जाने के बाद दस से पंद्रह मिनट तक वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू किया. आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म के बाद धमकी दिया था कि किसी को बताया को मार डालेंगे. तब तक बच्ची रोते हुए उधर से आई और सारी घटना अपने परिजनों को बताई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों की सहयोग से तुरंत आरोपी शशीकांत को पकड़ लिया.  
पीड़िता पांचवी क्लास की छात्रा है, जो मुम्बई में रह कर पढ़ाई करती है. आरोपी व्यक्ति के ऊपर पहले भी दो बार गांव के ही लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के दो मामले थाने में दर्ज है.किसी तरह सुलह समझौता कर आरोपी बेल पर बाहर है. उसी रात में ही पीड़िता को सदर अस्पताल भभुआ में मेडिकल के लिए ले जाया गया. लेकिन मेडिकल रात में नही हो पाया. रविवार को पीड़िता नाबालिग बच्ची का मेडिकल किया गया. वही पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना भभुआ में मुकदमा दर्ज कराया. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मुकदमा आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top