#पीड़िता के आवेदन पर रेस्टोरेंट संचालक व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज
#आरोपी महिला केे केस एसिड अटैक मामले में पीड़िता का पति है जेल में
भभुआ/कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर सामने आयी है. खबर यह है कि भभुआ मंडलकारा में बंदी पति को छुड़ाने व केस सुलह करने के नाम पर झांसा देकर साढ़े 8.50 लाख रुपए, मारपीट करने के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार को यह मामला तब प्रकाश में आया जब बंदी की पत्नी पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया गया. पीड़िता द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद थानाध्यक्ष सतेन्द्र राम ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी. थानाध्यक्ष का कहना था कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
पीड़िता द्वारा दर्ज मुकदमा में कहा गया है कि रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के नेकरा निवासी मंगलेश सिंह ने महिला से सात जून को केस उठाने के नाम पर 8.50 लाख रुपए लिया. मंगलेश का शहर के पटेल चौक के पास चिल्ली चटनी रेस्टूरेंट है. पैसा लेने के बाद भी केस सुलह नहीं किया गया. उसका पति को झूठा केस में फंसाया गया और जेल में बंद है. उसी केस के सुलहनामा को लेकर मंगलेश उसके घर पर आया था और पैसा लेने के बाद भी केस सुलह नहीं किया गया और उसके साथ रेस्टूरेंट संचालक व एक महिला द्वारा मारपीट करते हुए सोने की चेन व टप उक्त महिला द्वारा छीन लिया गया. मंगलेश ने कहा अब तुम्हारा न पैसा देंगे और न ही केस सुलह करेंगे. यही नहीं पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि उसके पति को जेल से निकालने के नाम पर झांसा देकर उसके साथ 20 मई से 25 मई के अंदर तीन बार दुष्कर्म किया गया. शनिवार को भी उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की गई.

