फाइल फोटो
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). आज यानी बुधवार की रात कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बरांव गांव के खेल मैदान पर कैमूर ट्रॉफी नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा और इस टूर्नामेंट का कल यानी गुरुवार को फाइनल होगा. इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कैमूर व रोहतास की 16 टीमें भाग लेंगी. नाइट मैच का आज शाम साढ़े 7 बजे उद्घाटन समाजसेवी व सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया जायेगा. इस टूर्नामेंट का आयोजन बरांव इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा कराया जा रहा है. इसकी जानकारी इस क्लब के सदस्य क्रिकेटर व असम के तीनसूतिया में पदस्थापित सीआरपीएफ जवान कपूरचंद ने दी. उन्होंने बताया कि यहां पर तीसरी बार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इस टूर्नामेंट का मैच रात भर होगा. सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को 8 हजार व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 4 हजार रुपये ट्रॉफी दिया जायेगा.

