दिल्ली BJP अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

फाइल फोटो 
नई दिल्ली : दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को उनके व्यक्तिगत नम्बर पर एसएमएस के जरिए जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. एसएमएस भेजने वाले ने लिखा है कि वह नेता की हत्या करने के लिए ‘‘विवश'' है. तिवारी ने कहा कि इस अज्ञात व्यक्ति ने जरुरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात भी कही है. उन्होंने  कहा, ‘‘मैंने पुलिस को इस खतरे के संबंध में जानकारी दे दी है.'' हिन्दी में भेजे गए इस एसएमएस में भेजने वाले ने इस बात के लिए माफी मांगी है कि उसे बेहद मजबूरी में तिवारी की हत्या का फैसला लेना पड़ा है. दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने कहा कि जल्दी ही इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि तिवारी के निजी फोन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर यह एसएमएस आया. उन्होंने यह एसएमएस शनिवार की शाम में देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. 
सोर्स - NDTV india

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top