कैमूर में मनाया गया 5 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कहा योग करे निरोग रहें, तन व मन रहेगा स्वस्थ

भभुआ/कैमूर. शुक्रवार को कैमूर में शहर से लेकर गांव तक 5 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस दौरान सभी एक निश्चित स्थान पर बैठ कर योगाभ्यास किया. लोगो ने कहा कि योग से तन व मन दोनों स्वस्थ्य रहता है. भभुआ शहर के टाउन हाई स्कूल के मैदान में भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति कैमूर के तत्वावधान में योगाभ्यास का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ जन्मेजय शुक्ला व  भभुआ बीडीओ शशिकांत शर्मा, खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी हरि गोविद सिंह एवं संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी निरंजन कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि योग लोगों को निरोग बनाता है. इससे तन व मन दोनो स्वस्थ रहता है.
स्वस्थ मस्तिष्क में ही सुंदर विचार की उत्पत्ति होती है. संबोधन के बाद योगाभ्यास करने वाले लोगों को कपालभाति, अनुलोम विलोम, ग्रीवासन, शशकासन, वकासन, तड़ासन, हलासन, शलभासन प्राणायाम में भस्त्रिका ,वाहप्राणायाम, उज्जाई, भामरी, उदगीथ प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. योगाभ्यास करने के लिए शहर केे छोटे छोटे,नौजवान, युवक,युवतियां, महिला,पुरुष, बुजुर्ग
सभी पहुंच कर सुबह छह बजे से आठ बजे तक योगाभ्यास किया. इस मौके पर बिहार दक्षिणी राज्य पतंजलि के सह प्रभारी अवध नारायण चौबे, किसान पंचायत के प्रभारी कृपा नारायण सिंह, नागमणि योग प्रचारक कुमार अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष बबन सिंह, संगठन मंत्री दिनेश प्रसाद सिंह, अनुमंडल प्रभारी रामजी सिंह, इंद्रजीत भाई पटेल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top