Photo - ट्विटर
बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड का यह मशहूर अभिनेता ऐसा हो गया है कि जिसे लोगो को पहचानना मुश्किल हो रहा है. जरा गौर से इस अभिनेता को पहचान कर बताइए कि कौन है ? अगर आप अभी तक नहीं पहचान पाए है हम आपको बता रहे है कि यह अभिनेता कौन है ? यह कोई और नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं. जी हां, अमिताभ एक बार फिर हमेशा की तरह कुछ अलग कर रहे हैं और उन्होंने अपने किरदार के अनुसार खुदको ढाल दिया है. दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo) की शूटिंग लखनऊ में शुरू की है. इस फिल्म से ही उनका यह नया लुक सामने आया है. इस लुक में एक बार फिर अमिताभ बच्चन अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी कई फिल्मों में जैसे 'पा' और '102 नॉट आउट' में उनके अलग लुक्स को देखा और पसंद किया जा चुका है.
फ़ोटो - ट्विटर
सोशल मीडिया पर महानायक ने दी जानकारी
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी थी कि उन्होंने लखनऊ में अपनी अगली फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं जो कि 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी. अब फिल्म से Amitabh Bachchan का नया लुक सामने आ गया है जिसमें वे बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.
फ़ोटो - ट्विटर
बच्चन साहब हमेशा नया करने की करते है कोशिश
अमिताभ बच्चन हर बार कुछ न कुछ नया करते हैं और कभी भी ऐसा करने से पीछे नहीं हटते। इस बार भी वे अलग करते नजर आ रहे हैं. अमिताभ किरदार के मुताबिक वे खुद पूरी तैयारी करते हैं. ऐसा ही इस फिल्म में उनके लुक को देखकर लग रहा है.
गौरतलब है कि इस फिल्म में आयुषमान खुराना की भी इस फ़िल्म में अहम भूमिका है. तभी तो बिग बी के साथ काम करने को लेकर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में कहा कि ''मैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित और बेचैन भी हूं. उनके साथ काम करने की बात सोचते ही मेरे पेट में तितलियां उड़ने लगती हैं. मुझे इस बात कि समझ ही नहीं आ रही कि जब मैं पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ एक फ्रेम में आउंगा तब मैं कैसा महसूस करूंगा. मैं हालांकि ऐसा करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि सुजीत सरकार और जूही चतुर्वेदी की कमाल जोड़ी ‘विकी डोनर’ और ‘पिकू’ के बाद एक बार फिर साथ आ रही हैं.''
फ़ोटो - ट्विटर
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने लुक से जुड़ी कुछ और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है. बच्चन साहब ने अपने लुक से जुड़ी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि ''गए तो थे ऐसे, बाहर आए ऐसे. इ है गुलाबों सिताबो की नगरी लखनऊ, और हमारी नई फिल्म''. दरअसल, अमिताभ बच्चन ने किरदार के लिए मेकअप करने से पहले और बाद की तस्वीरों को साझा किया है.
एक और तस्वीर में बच्चन कुछ बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. देखने से ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म की शूटिंग का दृश्य है.
अमिताभ के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे आयुषमान खुराना
इस फिल्म से पहले आयुष्मान शूजीत सरकार के साथ 'विक्की डोनर' में साथ काम कर चुके हैं और अमिताभ बच्चन के साथ शूजीत सरकार ने 'पीकू' जैसी सफल फिल्म में काम किया था. 'गुलाबो सिताबो' के जरिए अमिताभ और आयुष्मान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई देंगे. आयुष्मान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 'बाला', 'आर्टिकल 15' और शुभ मंगल ज्यादा सावधान 'आने वाली हैं. वहीं अमिताभ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और ' झुंड 'में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे.
इस फिल्म से पहले आयुष्मान शूजीत सरकार के साथ 'विक्की डोनर' में साथ काम कर चुके हैं और अमिताभ बच्चन के साथ शूजीत सरकार ने 'पीकू' जैसी सफल फिल्म में काम किया था. 'गुलाबो सिताबो' के जरिए अमिताभ और आयुष्मान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई देंगे. आयुष्मान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 'बाला', 'आर्टिकल 15' और शुभ मंगल ज्यादा सावधान 'आने वाली हैं. वहीं अमिताभ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और ' झुंड 'में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे.
सोर्स - एजेंसी





