अविश्वास प्रस्ताव के बैठक पहले भभुआ नप उपाध्यक्ष नाहिदा परवीन ने दिया इस्तीफा, आज होगी बैठक

Photo - facebook file 
भभुआ/कैमूर. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 29 जून को होने वाली बैठक के दो दिन पहले यानी गुरुवार को भभुआ नगर परिषद की उपाध्यक्ष नाहिदा परवीन ने अपना इस्तीफा दे दिया.  गौरतलब है कि भभुआ नगर पर्षद में नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. जिसके बाद से ही नगर पर्षद की राजनीति गरम हो चुकी है. और इसे लेकर उठापटक का दौर भी जारी है. इसी बीच गुरुवार को नगर पर्षद में उपाध्यक्ष नाहिदा परवीन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया.
 नगर पर्षद उपाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद नगर पर्षद भभुआ शहर में राजनीति से लगाव रखने व लोगों द्वारा कई प्रकार कयास लगाए जाने लगा. नगर पर्षद की उपाध्यक्ष नाहिदा परवीन के इस्तीफे के संबंध में नगर पर्षद के ईओ अनुभूति श्रीवास्तव का कहना था कि उपाध्यक्ष के त्यागपत्र दे देने के बाद नियमतः एक सप्ताह तक अध्यक्ष को त्यागपत्र को स्वीकार या अस्वीकार करने का निर्णय ले लेना है. इसके बाद उपाध्यक्ष का त्यागपत्र स्वतःस्फूर्त स्वीकृत मानी जायेगी. इसलिए अविश्वास प्रस्ताव पर 29 जून को बुलाये गये बैठक में अध्यक्ष के खिलाफ बहस होगी और जरूरत पड़ने पर वोटिंग भी कराई जायेगी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top