26 जन वितरण प्रणाली दुकानों की अधिकारियों ने की जांच, 9 दुकानों पर मिली गड़बड़ी

Photo - google
भभुआ/कैमूर. शुक्रवार को प्रधान सचिव के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत प्रखंड  आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के गांवों में चल रही 26 पीडीएस यानी जन वितरण प्रणाली डीलर दुकानों की जांच की गई. इसमें नौ पीडीएस दुकानों पर गड़बड़ी पाई गईं. यमित करने वालेे अधिकारियों का कहना है कि गड़बड़ी पाए जाने वाले दुकानों के दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी. जांच पदाधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन विभाग को सौंपा जायेगा. वही विभाग कार्रवाई के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भेजेगा.
Photo - google
जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद एसडीओ द्वारा पीडीएस दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधान सचिव के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी व सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अलावा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों में भभुआ, भगवानपुर, चांद, अधौरा व मोहनियां प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली कुल 26 दुकानों की जांच की गई. इसमें सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी की जांच में तीन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भभुआ की जांच में एक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भगवानपुर की जांच में दो व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहनियां की जांच में तीन दुकानों पर भारी गड़बड़ी पाई गई है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top