फाइल फोटो
भभुआ/कैमूर. कैमूर में मध्यमा की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के खुशखबरी है. क्योंकि उनके परीक्षा देने का समय निर्धारित गया है. कैमूर में 1से 4 जुलाई तक बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा की परीक्षा भभुआ शहर के टाऊन हाई स्कूल में ली जायेगी. इस परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग जोर शोर से लगा हुआ है. इसकी जानकारी देते हुए डीईओ सूर्यनारायण ने बताया कि बिहार संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत होने वाली मध्यमा की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तर्ज पर ही होगा. जिसे कदाचार संपन्न कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने से पूर्व ही कदाचार से जुड़ी सामग्री नहीं ले जाने को ले जांच की जाएगी. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकते है. वही परीक्षा के दौरान वीक्षक भी मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की भी तैनाती रहेगी. ताकि कोई भी असामाजिक तत्व व व्यक्ति परीक्षा केंद्र के आसपास नहीं जा सके. उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन को ले केंद्राधीक्षक के साथ बैठक की गई है. बैठक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आवश्यक दिशा निर्देशों के संबंध में अवगत कराया गया है. ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी उत्पन्न नहीं हो. यह परीक्षा एक जुलाई से 4 जुलाई तक होगा. यह परीक्षा दोनों पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा 9.45 से 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 1.45 से 5 बजे तक चलेगी.
परीक्षा का रूटीन
1 जुलाई को प्रथम पाली में संस्कृत व्याकरण अनिवार्य प्रश्न पत्र --- दूसरी पाली - संस्कृत साहित्य अनिवार्य द्वितीय पत्र
2 जुलाई को प्रथम पाली में संस्कृत सामान्य अनिवार्य प्रश्न पत्र तृतीय -** दूसरी पाली --- हिंदी अनिवार्य चतुर्थ पत्र
3 जुलाई को प्रथम पाली में सामाजिक शिक्षा अनिवार्य पंचम पत्र - दूसरी पाली --- अंग्रेजी अनिवार्य षष्ट पत्र
4 जुलाई को प्रथम पाली में सामान्य विज्ञान सैद्धान्तिक - दूसरी पाली --- अतिरिक्त विषय

