Photo - google & डिजाईन
भभुआ/कुदरा/कैमूर. कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे 4 गुरुजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है. यह मामला कुदरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से है. जानकारी के मुताबिक, कुदरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में फर्जी सर्टिफिकेट पर चार शिक्षकों द्वारा नौकरी कई साल से किया जा रहा था. इस मामले का खुलासा पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर विजिलेंस की टीम द्वारा किये गए जांच के बाद हुआ. जिसमें पता चला कि कई शिक्षकों का मैट्रिक व इण्टरमीडिएट का प्रमाणपत्र फेल होने के बाद फर्स्ट डिवीजन का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पंचायत स्तर पर नियोजित शिक्षक बन गए. पुलिस निरीक्षक सह जांचकर्ता निगरानी अन्वेषण ब्यूरो यानी विजिलेंस द्वारा कुदरा थाने में चार फर्जी गुरुजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज कराए गए प्राथमिकी के अनुसार, पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर कुदरा प्रखंड के चार विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र और मेघा सूची की जांच की तो सर्टिफिकेट गलत पाये गए. इस जांच में पता चला कि चकिया निवासी अनिल कुमार पिता विश्वनाथ राम का नियोजन चिलबिली पंचायत से हुआ है. नियोजन के समय उनका इंटरमीडिएट मार्कशीट 714 अंक फस्ट डिवीजन का हैं. जबकि जांच के दौरान उनका मार्कशीट 394 अंक प्राप्त थर्ड डिवीजन पाया गया. ये प्राथमिक विद्यालय लालापुर में शिक्षक के रूप में पदस्थापित है. वही बजरकोना निवासी जयप्रकाश राम पिता राजदेव राम का नियोजन ससना पंचायत में किया गया है. जिनका नियोजन के समय जमा मार्कशीट में फस्ट डिवीजन हैं, जबकि जांच में उनका मार्कशीट 434 अंक सेकेंड डिवीजन पाया गया है. वहीं चौखड़ा गांव के परमशीला देवी पति ओसिहर सिंह का नियोजन डेरवा पंचायत में किया गया है. इनका जांच में मार्कशीट और इंटरमीडिएट रौल नम्बर गलत पाया गया है जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनाड़ी में शिक्षिका के रूप पदस्थापित है. लालापुर निवासी मिथिलेश कुमार सिंह पिता तुलसी सिंह चिलबिली पंचायत के नियोजन हुआ था. नियोजन के समय इनका सर्टिफिकेट में अंक 545 फस्ट डिविजन हैं, जबकि सर्टिफिकेट की जांच में 282 अंक फेल पाया गया है. गौरतलब है कि भगवानपुर में भी बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर पर नौकरी करने वाले 38 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है. इनसे अब विभाग द्वारा वेतन वसूलने की तैयारी चल रही है. कुदरा थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि विजिलेंस द्वारा चार शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई में की जा रही है.

