फ़ोटो - प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केंद्र के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित सीएस व अन्य
भभुआ/कैमूर. सदर अस्पताल के परिसर मेंं प्ररधानमंत्री भारतीय जन औषधी केंद्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. जिसका मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी को करना था. लेकिन किसी कारण वश नहीं आने से इस केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार तिवारी ने फीता काटकर किया. इस दौरान सीएस ने कहा कि इस औषधी केंद्र पर गरीब,बेसहारा मरीजो को सस्ते दर दवाइयां मिलेगी. जो दवाइयां अस्पताल में नहीं मिलेगा, उन दवाइयों को जन औषधि वितरण केंद्र खरीद सकते है. जो बाजार में मेडिकल स्टोर में महंगे दामों मिलती है. वह दवाइयां सदर अस्पताल के जन औषधी केंद्र से 70 से 80% कम दर में मिल जायेगा. इससे गरीब बेसहारा मरीजो को सस्ती से सस्ती दवाइयां मिलने से काफी लाभ मिलेगा. यह भी बताया कि प्रधानमंत्री की इस योजना से हर गरीब,बेसहारा को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल में जन औषधी केंद्र खोला गया है. ताकि मरीजों को भटकना नहीं पड़े. अस्पताल में मरीजों के परिजनों को अब सुई व दवाओं के लिए दर- दर भटकना नहीं पड़ेगा और प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र मे मरीजों को समुचित दवा का लाभ मिलने में आसानी हो जाएगा. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अजय शंकर पांडेय उर्फ करीमन पांडेय ने की. मौके पर डीपीएम धनंजय शर्मा, मार्केटिंग ऑफिसर राकेश कुमार शर्मा सहित कई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मी व अन्य लोग शामिल रहे. सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केंद्र का हुआ उद्घाटन, अब गरीब मरीजों को सस्ते में मिलेगा दवाइयां
शुक्रवार, जून 28, 2019
Tags

