![]() |
| फ़ोटो - कैमूर जिले की ऑफिशियल वेबसाइट की फ़ोटो |
भभुआ ब्यूरो/कैमूर (बंटी जायसवाल). हर जिले का अपना एक ऑफिसियल वेबसाइट होता है. जिस पर जिले के पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के नाम, मोबाईल नंबर,ईमेल, कितने गांव,ब्लॉक आदि कई प्रकार की जानकारी अपलोड रहती है. जिनसे लोगों को गूगल बाबा के माध्यम से जिले के अपने ऑफिसियल वेबसाइट को सर्च कर जानकारी लेते है. उसी प्रकार कैमूर जिले का भी अपना एक ऑफिसियल वेबसाइट है. जिस पर कैमूर जिले के पुलिस प्राशासनिक अधिकारियों के नाम व मोबाईल नंबर, पर्यटन स्थल, गांव, थाना, ब्लॉक,जनसँख्या या आदि कई प्रकार की जानकारी लोगों को मिल पाती है. लेकिन जब कैमूर लाइव न्यूज़ की टीम द्वारा आज कैमूर जिले की ऑफिशियल वेबसाइट की पड़ताल की गई तो कई मामले चौकाने वाला आया है. पड़ताल के दौरान पता चला कैमूर जिले की ऑफिसियल वेबसाइट आधा अधूरा ही अपडेट है. जिससे लोगों को अधूरी जानकारी मिल पा रही है. इस वेबसाइट पर देखा गया कि जिले से कई अधिकारियों का ट्रांसफर हो चुका है. मगर उनका नाम वेबसाइट पर अभी भी काबिज है. जिसे कैमूर जिले की ऑफिशियल वेबसाइट की देख रेख करने वाला एनआईसी विभाग के अधिकारी व कर्मियों द्वारा नहीं हटाया गया है.
#इस तरह की गई पड़ताल
जब कैमूर जिले की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन किया गया. इसके बाद जिले लेवल के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की सूची वाली ओपन किया गया तो देखा गया कि
जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी(DFO)
कैमूर डीएफओ विकास अहलावत नहीं सत्यजीत कुमार है. यह हम नहीं कैमूर जिले की ऑफिसियल वेबसाइट कह रही है. अगर आपको नहीं है तो आप खुद भी जिले की ऑफिशियल वेबसाइट को खोल कर देख सकते है. कैमूर डीएफओ सत्यजीत कुमार ही वेबसाइट पर पदस्थापित है. जब कि डीएफओ सत्यजीत कुमार का तबादला हुए चार से पांच हो गए. उनका तबादला होने के बाद विकास कुमार अहलावत डीएफओ बने. लेकिन उनका नाम आज तक वेबसाइट पर अपडेट नहीं हुआ है.
जिला पशुपालन पदाधिकारी
इसके बाद पड़ताल के दौरान आगे बढ़ते हुए देखा गया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ जाहिद हुसैन ही है. जब वर्तमान में जिला पशुपालन पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह लेकिन इनका नाम वेबसाइट पर दर्ज नहीं है. इसी प्रकार कई विभाग के अधिकारी का ट्रांसफर जिले से हो गया है. लेकिन वे अभी भी वेबसाइट पर काबिज है.
फ़ोटो - बेलाव व भगवानपुर थाने के पुराने थानेदार का नाम
कई थाने के थानाध्यक्ष नहीं बदले
जब जिले की ऑफिशियल वेबसाइट की पड़ताल करते हुए आगे बढ़े तो देखा गया कि वेबसाइट पर जिले के कई थाने के थानाध्यक्ष नहीं बदले है. जब कि जमीनी स्तर यानी कैमूर की ऑफिशियल वेबसाइट को छोड़ कर देखा जाए तो उनका तबादला हो चुका है. कैमूर की वेबसाइट पर बेलाव थानाध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार है जबकि बेलांव थाना में थानाध्यक्ष के रूप में रितेश कुमार सिंह पदस्थापित है. वही वेबसाइट पर भगवानपुर थाने में थानाध्यक्ष संजय कुमार है, जबकि भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश रौशन पदस्थापित है. वही मोहनियां थानाध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार है, जबकि वहां पर शररेन्दू शरत पदस्थापित है. जिनका नाम कैमूर की ऑफिशियल वेबसाइट पर दर्ज नहीं है. जिसके कारण जिले व जिले से बाहर रहने वाले लोगों को अधूरी जानकारी मिल पाती है.
बोले अधिकारी
इस संबंध में एनआईसी विभाग यानी जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले से ट्रांसफर हो चुके अधिकारी व आने वाली अधिकारियो की नाम व सूची नहीं मिल पाने के कारण वेबसाइट अपडेट नहीं हो पाती है. जैसे ही ट्रांसफर हो चुके अधिकारियों की सूची मिलती है तत्काल कैमूर जिले की ऑफिसियल वेबसाइट को अपडेट कर दिया जायेगा. फिर से लोगों की सही जानकारी मिलने लगेगी.
फोटो -1. कैमूर आफिसियल वेबसाइट पर तत्कालीन डीएफओ सत्यजीत कुमार का नाम




