चांद में दो दिन पहले खेत में मिले दिव्यांग युवक के शव की पहचान खुरमाबाद निवासी के रूप में हुई, परिजन ले गए शव

Photo - google
भभुआ/कैमूर. बुुुधवार की शाम जिले के चांद थाना क्षेत्र के परेसर गांव के पास खेत में एक युवक के मिले शव का
शुक्रवार शाम तक शव की पहचान हो गया है.  रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी शेख शाहनवाज के रूप में हुई है. जिसके बाद चांद थाना ने उस युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है. गौरतलब है कि उस शाम युवक का उस समय शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी. जानकारी के मुताबिक, शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस सूचना पर तुरंत पहुँच कर ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया था. लेकिन दो दिन बाद शुक्रवार दोपहर तक मृतक युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई थी. चांद थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने बताया कि शाम तक युवक की पहचान हो गयी है. जिसके बाद शव को परिजनों ने सौंप दिया गया है.




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top