दुर्गावती के किंग्वे टेक्निकल इंस्टिट्यूट में लगा कौशल मेला, छात्राओं ने अपने कौशल के दिखाए हुनर

दुर्गावती. दुर्गावती के कुल्हडियाँ में सोन वैली डेवलपमेंट फाउंडेशन के किंगवे टेक्निकल इंस्टीट्यूट में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र पर कौशल मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कौशल प्रबंधक कृष्णा कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि किंग्वे टेक्निकल बीएड कॉलेज के प्रचार्य बिनोद कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन केंद्र प्रमुख पंकज कुमार ने किया.
इस दौरान उपस्थित छात्रों ने अपने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए कंप्यूटर,सुरक्षा गार्ड और नर्सिंग से जुड़ी हुई प्रदर्शनी व झांकी को प्रस्तुत कर अपने हुनर का परिचय दिया. जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने बहुत ही प्रशंसा की. कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ कौशल विकास पर भी प्रकाश डाला गया. जिसे सभी ने केंद्र के संरक्षक सुधाकार सिंह द्वारा कैमूर के युवाओं के लिए किए जा रहे इस प्रयास की बहुत सराहना की. सुधाकर सिंह ने कलम से समाज को बदलने का जो प्रयास कर रहे है उसके लिए कैमूर के अभिभावकों के लिए इनका श्रेय अनुकरणीय है.
गौरतलब है कि इस केंद्र पर 360 बच्चे निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है. जिन्हें कंप्यूटर, नर्सिंग और सेक्युरिटी गॉर्ड की ट्रेनिंग वाहन सुविधा के साथ निःशुल्क दी जा रही है.
छात्रों को व्यवहार कौशल और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी जानकारी EFA पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजित कुमार और कुमारी अन्नू ने दी. जिसे छात्रों द्वारा काफी पसंद किया गया. इस दौरान सुरेंद्र कुमार सिंह,अनिल कुमार श्रीवास्तव,संजय कुमार सहित केंद्र के सभी शिक्षक छात्र और छात्रायें उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top