Big Breaking : विवाहित महिला की गोली मार कर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भभुआ/मोहनियां/कैमूर. कैमूर से इस वक्त 
 बड़ी खबर आ रही है. जहां एक महिला की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है. विवाहित महिला का शव उसके घर में मिला है. घटना मोहनियां थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर गांव की बताई जाती है. मृतक महिला गोलू तिवारी की पत्नी कंचन कुमारी बताई जाती है. मृतक महिला की शादी पिछले माह ही हुई थी. मृतका चैनपुर थाना क्षेत्र के रूपट्टी की रहने वाली थी. घटना की सूचना पर मोहनियां पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी प्राप्त कर पत्नी की हत्या की आशंका पर आरोपी पति गोलू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. वही महिला के शव को कब्जे में लेकर थाने ले लायी. मोहनियां थाना पर शव के पहुँचते हो लोगों की भीड़ जमा हो गयी है. दहेज मामले में विवाहिता की हत्या की आशंका मायके वाले द्वारा जताई जा रही है.
 इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनियां थानाध्यक्ष ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुई. जिसके बाद पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर थाने लायी है.आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top