फ़ोटो - घटनास्थल पर पहुँची पुलिस व लोगों की भीड़
भभुआ/मोहनियां/कैमूर. कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां भाजपा नेता के भाई की गला काट व चाकू से गोद कर अपराधियों ने हत्या कर दी. जिसका शव मंगलवार की सुबह गांव के बधार में खंडहरनुमा कुँए में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव की है. मृतक रंजय कुमार सिंह उर्फ गम्मू सिंह जो भाजपा नेता संजय सिंह का छोटा भाई बताया जाता है. प्राप्त जानकारी व परिजनों के मुताबिक, सोमवार की रात से भाजपा नेता का भाई गायब था. जिसे रात तक परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका था. लेकिन मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों द्वारा गांव के बधार में स्थित खंडहरनुमा कुँए में शव होने की जानकारी मिली. गम्मू के शरीर पर गला को काटने व पेट में चाकू गोदने का निशान मिला है.
फ़ोटो - बाए से दूसरा भाजपा नेता संजय सिंह
वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रघुनाथ सिंह व थानाध्यक्ष दल बल के पहुँच कर शव को कुँए में निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. इसके बाद डीएसपी ने घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की. इस घटना में जब पुलिस ने घर पर जांच की तो वहां से खून से लथपथ बोरा व लाठी डंडे मिला. वही इस घटना मृतक के भतीजा शुभम सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. मृतक के भतीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रही है. अभी तक किसी के द्वारा आवेदन एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है.


