शिक्षको के सामूहिक ट्रांसफर मामले ने पकड़ा तूल, शिक्षक संघ की बैठक में आये 8 बीडीसी, लगे रोक, नहीं तो न्यायालय तक जायेंगे

फ़ोटो - सामूहिक ट्रांसफर पर रोक के लिए बैठक करते नियोजित शिक्षक महासंघ
#रामपुर के शिक्षक सामूहिक स्थानांतरण मामला पकड़ा तूल
उपप्रमुख ने कहा कि - शिक्षक सामूहिक ट्रांसफर में बीडीओ की मनमानी, लगे रोक 
शिक्षक संघ ने कहा - पंस के 8 सदस्य शिक्षको के साथ, बैठक में नहीं पारित हुआ था प्रस्ताव
# शिक्षक संघ ने कहा कि बीडीओ द्वारा डीईओ के सामूहिक स्थानांतरण स्थगित आदेश को भी नहीं माना जा रहा है 
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां रामपुर के शिक्षको के सामूहिक स्थानांतरण मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है. इसके लिए नियोजित शिक्षक संघ ने डीईओ के पास आवेदन देकर शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण पर रोक लगाने की बात कही गयी थी. इसके बाद डीईओ द्वारा रामपुर बीडीओ को आदेश जारी कर शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण स्थगित करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद भी रामपुर बीडीओ पंचायत समिति के बैठक में पारित किए प्रस्ताव का हवाला देते शिक्षकों के सामूहिक  पर स्थानांतरण करने पर तुले हुए है. जबकि रामपुर की नियोजित शिक्षक महासंघ इसका विरोध कर रही है और इस पर रोक लगाना चाह रही है. इसी मामले को लेकर सोमवार को नियोजित शिक्षक महासंघ ने रामपुर प्रखंड मुख्यालय के पीछे बने शिव मन्दिर में बैठक की. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनोज पासवान व संचालन धर्मदेव चौधरी ने की. इस बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए. 
 जिसमें कहा गया कि रामपुर बीडीओ द्वारा शिक्षको का सामूहिक स्थानांतरण किया जा रहा है. जिसका धरातल से लेकर न्यायालय तक विरोध किया जायेगा. स्नातक प्रमोशन से सम्बंधित मामला को यथाशीघ्र  निष्पादन कराने का प्रयास किया जाए. डीपीई की बकाया वेतन का भुगतान कराने का प्रयास किया जाए. डीएलएड पास शिक्षकों का पेय फिक्सेशन कार्य बीआरसी स्तर पर कैम्प लगाकर कराया जाए. स्थानांतरण के देय में आकर अगर रामपुर बीडीओ द्वारा शिक्षकों का शोषण किया जाता है तो इसका सामूहिक लड़ाई लड़ी जायेगी. वही शिक्षकों की बैठक में पंचायत समिति के 8 सदस्यों के उपस्थित होने की बात कही जा रही है और उनके द्वारा सपोर्ट करने की बात कही जा रही है. उनका कहना था कि पंचायत समिति की बैठक में शिक्षकों के सामूहिक तबादले का प्रस्ताव पारित नहीं किया गया था. रामपुर बीडीओ के पत्र के पत्रांक 949,दिनांक 19.6.19 के अनुसार पंचायत समिति की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया था कि 10 साल तक एक ही विद्यालय में सेवा करने वाले शिक्षकों का स्थानांतरण किया जायेगा. वही शिक्षक संघ ने कहा कि बीडीओ द्वारा डीईओ के आदेश को भी नहीं माना जा रहा है. 
फाइल फोटो 
बीडीओ का मनमानी तरीके से कर रहे शिक्षकों का तबादला, शिक्षकों के सपोर्ट में है- उपप्रमुख
इस संबंध में पूछे जाने पर रामपुर उपप्रमुख सुनील यादव व पूर्व उपप्रमुख नथुनी पासवान ने बताया कि शिक्षकों के बैठक में 8 बीडीसी शामिल हुए है. रामपुर बीडीओ पर  मनमानी तरीके से शिक्षको का सामूहिक ट्रांसफर किये जाने का आरोप लगाया गया है. जबकि इसके लिए पंचायत समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.8 बीडीसी शिक्षकों के साथ उनकी तबादले पर रोक के समर्थन में है. उनका सामूहिक ट्रांसफर नहीं किया जाए. इसके लिए बीडीओ से मिल कर रोक लगाने की बात कही गयी है. 
फाइल फोटो
तबादले के लिए स्वतंत्र है नियोजन इकाई - बीडीओ
इस संबंध में पूछे जाने पर रामपुर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में शिक्षक के सामूहिक ट्रांसफर की बात उठी थी. जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है. भले ही यह पारित न हुआ हो. जो शिक्षक एक ही विद्यालय में 10 साल से उन्हें ऐच्छिक आधार पर ट्रांसफर किया जायेगा. इसके लिए प्रशासनिक नियोजन इकाई स्वतंत्र है. जब बीडीओ से डीईओ के शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण स्थगित करने के आदेश जारी करने की बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई आदेश पत्र नहीं मिला है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top