बैंकों में एडवाइज नहीं भेजने वाले अधौरा के 11 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी होगा दर्ज

फ़ोटो - डिजाइन
प्राथमिकी दर्ज कराने पर विलंब हुई तो बीईओ पर भी होगी कार्रवाई
भभुआ/कैमूर. सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. जिसके लिए सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जाती है. इसको लेकर सभी प्रधानाध्यापकों को बैंकों में एडवाइज भेजने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद भी अधौरा प्रखंड क्षेत्र के 11 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों द्वारा अब तक बैंकों को एडवाइज नहीं भेजी गई है. जिसके चलते छात्र छात्राओं को संबन्धित योजनाओं की राशि नहीं प्राप्त हो सकी है. यह जानकारी जिला समन्वय समिति की बैठक में अधौरा प्रखंड के बीडीओ द्वारा अवगत कराया गया. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीईओ सूर्यनारायण ने बीईओ को निर्देश दिया है कि बीडीओ से संपर्क कर चिह्नित सभी 11 एचएम का नाम लेकर 24 घंटे के अंदर उनके विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएं. प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में विलंब करने पर बीईओ के विरुद्ध भी कार्यवाही करने की बात डीईओ द्वारा कही गयी. उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि अभी उनके प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के एचएम द्वारा एडवाइज भेजी गई है या नहीं. उन स्कूलों को चिह्नित कर उस विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top