भभुआ/कैमूर. कैमूर से बहन के बुलावे पर पहुँचे भाई यानी साले को जीजा द्वारा चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया. यह मामला शुक्रवार केेई रात साढ़े 11 बजे कुदरा थाना क्षेत्र के चनवख गांव का है. जब बहनोई(जीजा) के घर पहुँचे अपने ही दो साले को चाकू से हमला कर दिया. जिसमें दोनों साला गम्भीर रूप से घायल हो गए. जहां अस्पताल में इलाज के दौरान ले जाते समय एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे का हालत गंभीर बताई जाती है.घटना में गंभीर घायल एक भाई की इलाज़ के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा कुदरा पीएचसी व सदर अस्पताल भभुआ से बेहतर इलाज़ के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया है.
मृतक रोहतास जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत रायपुर चोर गांव निवासी विकास पासवान है जबकि घायल भाई सुभाष पासवान बताया गया है. घटना को लेकर घायल सुभाष पासवान के फर्द बयान पर चनवख गांव निवासी जीजा गणेश पासवान, धनजी पासवान, अंबिका पासवान एवं संतोष पासवान के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि शुक्रवार की रात करीब 9बजे रायपुर चोर गांव निवासी गणेश पासवान की पत्नी ललिता देवी अपने भाई को फोन कर बोली कि उसके पति द्वारा उसे मारा पीटा जा रहा है. बहन की रोने की आवाज सुनकर दोनों भाई के अलावे मां रजमणिया कुंवर, चाचा उमेश पासवान और छोटा भाई राकेश पासवान सभी बहन के गांव चनवख पहुंचे. इस बीच जैसे ही आंगन में बहन
रो-रो कर अपने मायके वालों को पति के प्रताड़ना की जानकारी देने लगी. उसका पति गणेश पासवान अपने चार पांच साथियों के साथ घर में प्रवेश कर गया और दोनों भाई सुभाष पासवान और विकास पासवान पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों को कुदरा पीएचसी अस्पताल ले जाया गया. जहां लहूलुहान विकास पासवान की मौत हो गई.वहीं सुभाष पासवान को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जीजा फरार हो गया.
#आरोपी पत्नी को अक्सर करता था प्रताड़ित
परिजनों ने बताया है कि उनकी बेटी ललिता की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व गणेश पासवान से हुई थी.शादी के बाद से ही वह उसे प्रताड़ित करता था. कई बार पंचायती भी हो चुकी है. लेकिन वह सनकी मिजाज का था. शुक्रवार को उनकी बेटी रो रो कर कहने लगी कि अगर मायके वाले उसे बचाने नहीं आए तो वह उसे मार मार कर बेहाल कर देगा.
#गिरफ्तारी को डीएसपी ने की छापेमारी
मोहनिया एसडीपीओ रघुनाथ सिंह कुदरा थाना प्रभारी विनय कुमार उक्त गांव में पहुंची. जहां घटना को अंजाम दिया गया था इस दौरान छापेमारी की गई तो आरोपी जीजा घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद फरार हो चुका था. आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.