बाहर काम करता था अनिल, कुछ ही दिन पहले आया था घर
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). बिहार के कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि रात में युवक को फोन कर घर से बुलाकर से अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया. जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गयी है. यह घटना भभुआ शहर के दक्षिण मुहल्ला सीवो चौक की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक अनिल गुप्ता पिता चमनलाल गुप्ता, सीवो चौक का निवासी बताया जाता है.बताया जाता है कि रात को किसी के द्वारा अनिल को फोन कर घर से बुलाया गया.
जिसके बाद किसी बात को लेकर उनलोगों से झगड़ा हुआ और इसके बाद फिर गोली मार कर फरार हो गए. जिसमें युवक की मौत हो गयी. अनिल की हत्या क्यों की गई, किसने की और कब की इसका भी पता नहीं लग सका है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर परिजनों से मामले की जानकारी प्राप्त की. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस इस घटना के जांच में जुट गई है.
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). बिहार के कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि रात में युवक को फोन कर घर से बुलाकर से अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया. जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गयी है. यह घटना भभुआ शहर के दक्षिण मुहल्ला सीवो चौक की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक अनिल गुप्ता पिता चमनलाल गुप्ता, सीवो चौक का निवासी बताया जाता है.बताया जाता है कि रात को किसी के द्वारा अनिल को फोन कर घर से बुलाया गया.
फ़ोटो - मृतक के रोते बिलखते परिजन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया है. वही भभुआ बीडीओ शशिकांत शर्मा ने मृतक के पिता को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया. इस मामले में मृतक के पिता चमनलाल गुप्ता का कहना था कि मेरा बेटा बाहर काम करता था और हाल ही में वो घर आया था. रात को उसके घर से जाने के बाद क्या हुआ किसने गोली मारी हमें नही पता है. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.