डिजाइन फ़ोटो
भभुआ/कैमूर. कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहाँ मामा भांजे के बीच पहले के विवाद को लेकर झगड़ा में गोली चलने की मामला सामने आ रहा है. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुई है. यह घटना बेलाव थाना क्षेत्र के कटकरा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह में कटकरा गांव के तारकेश्वर चौबे के घर पर उनका भांजा मोहनियां थाना क्षेत्र के डण्डवास गांव का सोनू तिवारी पहुँचा. जिसके बाद मामा और भांजे में पहले के विवाद में झगड़ा व बहस हुई है. जिसके बाद फिर दोपहर में सोनू तिवारी उसी गांव के संतोष चौबे के साथ अपने मामा के दरवाजे पर दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहुँचा और गाली गलौज करने लगा. इसके साथ ही एक हवाई फायरिंग भी की. हवाई फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुचे तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए. इसी में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलने पर पुलिस के पहुचने पर आरोपी फरार हो गए थे.
इस संबंध थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कटकरा गांव में मामा व भांजे के बीच झगड़ा हुआ है. रही बात हवाई फायरिंग होने की तो इसकी तहकीकात की जा रही है.

