कैमूर में बाइक लूटकांड व मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व शराब बरामद

फोटो - प्रेसवार्ता करते कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद 
लूटी गई बाइक भी बरामद
भभुआ/मोहनियां. कैमूर पुलिस ने बाईक लूूूट की घटनाओं को अंजाम देेेनेे वाले चार अपराधियोों को गिरफ्तार करने के साथ मिनी गन फैक्ट्री का भी उद्भेदन किया है. इसकी जानकारी शनिवार को मोहनिया थाने में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद द्वारा प्रेसवार्ता कर दी गयी. 
उन्होंने ने बताया कि बीते 27 मई की रात सोनहन थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के समीप जीटी रोड पर पांच अपराधियों ने कट्टा व लाठी डंडा का भय दिखाकर अधौरा थाना क्षेत्र के सिकड़ी गांव निवासी सरोज कुमार साह की लाल रंग की अपाची बाइक, 28 हजार रूपये मूल्य का सोने का एक चेन एवं मोबाइल लूट लिया था. इस कांड के उद्भेदन एवं अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. जिसमें मोहनियां थानाध्यक्ष शरदेन्दु शरत, एसआई संतोष कुमार व श्रीकांत पासवान, डीआईयू के प्रभारी संतोष वर्मा एवं टीम के अन्य सदस्य शामिल थे. गठित टीम द्वारा उक्त कांड में शामिल चार अपराधियों को शुक्रवार की रात मोहनियां से दबोचा गया. 
 गिरफ्तार अपराधियों में मोहनियां थाना के बेलौड़ी निवासी सोनू कुमार उर्फ प्रभात कुमार पिता केदार साह, मुजान निवासी सुदामा राम पिता केदार राम, अंतर जिला अपराधी कोचस थाना के बाबू का बहुअरा गांव निवासी राम अशीष शर्मा तथा सोनहन थाना क्षेत्र के पट्टी ग्राम निवासी बबलू यादव पिता मुखराम सिंह का नाम शामिल है. 
एसपी ने बताया कि टीम के सदस्यों द्वारा मोबाइल सर्विलांस एवं लूटी गई मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर घटना की तह में जांच करते हुए पहुँची तो 
इस घटना की शिकायतकर्ता (वादी) सरोज कुमार ही एक कुख्यात अपराधी है. जो हत्या, लूट एवं रंगदारी तथा शराब बिक्री के मामले में कई बार जेल जा चुका है. घटना का मुख्य कारण शराब कारोबार के पैसे के लेनदेन में हुआ आपसी विवाद था. जांच में पता चला कि घटना के समय वादी अकेले नहीं नहीं था. इसके साथ एक मोटरसाइकिल पर दो अन्य लोग भी सवार थे. जिसमें पट्टी ग्राम निवासी बबलू यादव भी था जो अपराधियों को सरोज कुमार साह का लोकेशन दे रहा था. शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी ग्राम निवासी प्रभात कुमार उर्फ सोनू के घर में छापेमारी की. जहां से लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद हुआ. गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के घर में छापेमारी की गई. मुजान ग्राम निवासी सुदामा राम के घर छापेमारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ. उसके घर से एक राइफल, एक पिस्तौल, छह जिदा गोली, छह खोखा, छह बैरल, हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण, 180 एम एल का 35 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने कोचस थाना क्षेत्र के बाबू के बहुआरा गांव में छापेमारी कर अंतर जिला अपराधी राम अशीष शर्मा और नाटी गांव से बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. राम अशीष शर्मा के कुख्यात अपराधी है. उसके ऊपर रोहतास, कैमूर व बक्सर जिला के कई थाने में दो दर्जन से अधिक हत्या, लूट व डकैती के मामले दर्ज हैं. अन्य अभियुक्तों पर भी रोहतास व कैमूर जिला में लूट, हत्या, डकैती व गृहभेदन के मामले दर्ज हैं. वही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी ने यह भी बताया कि इस कांड के उद्भेदन के लिए गठित टीम के पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top