भभुआ में 15 करोड़ की लागत से बनेगा कैमूर का पहला महिला ITI कॉलेज, राशि हुई आवंटित

फ़ोटो डिजाइन
#तकनीकी शिक्षा के लिए छात्राओ को नहीं जाना पड़ेगा बाहर 
#भवन निर्माण विभाग भभुआ सदर प्रखंड के भेकास गांव में बनवायेगा कॉलेज का भवन 
भभुआ/कैमूर. कैमूर जिलेवासियो के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यह खुशखबरी है उनकी बेटियों के लिए भी. जो मैट्रीक पास करने के बाद तकनीकी शिक्षा यानी आईटीआई करने के लिए उन्हें बाहर का रुख करना पड़ता है. इन्हीं छात्राओ के लिए जिले के भभुआ प्रखंड के भेकास गांव में पहला महिला आईटीआई कॉलेज बनने वाला है.भवन निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,
 महिला आईटीआई कॉलेज 15 करोड़ 36 लाख 65 हजार 100 रुपयों की लागत से बनने वाला है. यह कॉलेज भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. महिला आईटीआई कॉलेज का भवन निर्माण के लिए सरकार द्वारा राशि आवंटित कर दिया गया है. कॉलेज भवन का निर्माण भवन निर्माण विभाग कराएगा. इस कॉलेज का निर्माण का लक्ष्य टेंडर प्रकिया पूरी होने के डेढ़ साल तक निर्धारित किया गया है.
छात्राओं में है खुशी
छात्राओ का कहना है कि जिले में पहला महिला आईटीआई कॉलेज बनने की सूचना पर हमलोगों में काफी खुशी है. क्योंकि यहां पर कॉलेज भवन बन जाने से मैट्रिक पास करने के बाद जो छात्राएं तकनीकी शिक्षा ITI करना चाहेंगी. उन्हें दूसरे शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा. सरकार द्वारा छात्राओं के शिक्षा पर ध्यान दिया है. सरकार यह कदम सराहनीय है. 
आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
 भवन निर्माण विभाग द्वारा महिला आईटीआई कॉलेज भवन का निर्माण कराने की योजना बनायी गयी है. यह कॉलेज भवन सुविधाओं से लैस होगा. जिसमें प्रशासनिक भवन, कर्मशाला, स्टॉफ हॉस्टल, कैंटीन, प्राचार्य व उपप्राचार्य आवास, चहारदीवारी, स्थल विकास, फर्नीचर व फर्निंशिंग आदि की व्यवस्था रहेगी.  
छात्राओं को मिलेगा यह प्रशिक्षण
जानकारी के मुताबिक, महिला आईटीआई कॉलेज में छात्राओं के लिए इलेक्ट्रीशियन, आईसीटीएसएम एवं मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक्स कोर्स की टेनिंग दी जाएगी.  मैट्रिक पास करने वाली जिले के छात्राओ को आईटीआई कोर्स करने के लिए अब दूसरे शहर में नहीं जाना पड़ेगा. बाहर जाने की जरूरत नहीं है. हर ट्रेड में 42-42 छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top