भभुआ/कैमूर. कैमूर के कुदरा से बड़ी खबर आ रही है. जहां गुरुवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाडर को तोड़ते हुए मकान में जा कर टक्कर मारी. जिसमें दो लोगो की मौत व एक की घायल होने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, वही इस हादसे में मकान भी धरासायी होकर गिर गया और ट्रक के भी आगे परखच्चे उड़ गए. यह हादसा कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी पेट्रोल पंप के पास कमल कुमार सिंह के मकान में हुई है. मकान मालिक कमल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को मेरी मां की देहांत होने के बाद मैं बनारस लेकर दाह संस्कार के लिए आया. इसी रात साढ़े 11 बजे पंजाब की ट्रक जो मोहनिया की तरफ आते हुए सासाराम की तरफ जा रही थी. जिस पर लोहे के रॉड लदे हुए थे. वह ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाडर की फांदते हुए दक्षिण में स्थित मेरे मकान में टक्कर मार दी. जिसमें मेरा मकान धराशायी होकर गिर गया. वही इस घटना में दो लोगो की मौत हो गयी है. वही घटना के बाद सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गयी है. आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

