पक्षी बचाओ अभियान चलाकर किया जा रहा जागरूक,लोगो से अपील पेड़ो या छत पर पक्षियों के लिए रखे दाना पानी

#टीम बनाकर पक्षियों के लिए पेड़ो पर मिट्टी के बर्तन में रखा दान पानी
तिलौथू/रोहतास: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई तिलौथू के कार्यकर्ताओं ने एसएफडी के बैनर तले पक्षी बचाओ अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया। इस अभियान की शुरूआत चन्दनपुरा और कोठीबिगहा में दाना-पानी से भरे मिट्टी के बर्तनो को पेडों पर टांगकर किया गया। अभियान के तहत नगरमंत्री अभिषेक सिंह और एस एफ डी प्रमुख विशाल कुमार के नेतृत्व में नगर की टीम ने एक टोली बनाकर मिट्टी के पात्र बांटकर लोगों को पक्षी बचाने के लिए जागरूक किया।
लोगो से अपील पेड़ो या छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखें।
नगरमंत्री अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थिति लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस भयंकर गर्मी मे पक्षियों के लिए दाना-पानी का व्यवस्था करना किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है। प्रत्येक मानव को इस तरह के परोपकार के कार्य अवश्य करना चाहिए। नगर एस एफ डी प्रमुख विशाल कुमार ने बताया कि पक्षी बचाओ तिलौथू प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में चलेगा। इस अभियान के माध्यम से हमलोग गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक करेंगे और पर्यावरण संरक्षण हेतु 5 जून को पर्यावरण दिवस के दिन एस एफ डी के द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा। 
   एबीवीपी के द्वारा चलाये गये पक्षी बचाओ अभियान की सराहना करते हुए मौके पर मौजुद समाजसेवी दीनानाथ सिंह ने कहा कि गर्मी के दिनो मे पानी के लिए पक्षी दर-दर भटकते रहते हैं। विद्यार्थी परिषद् उन परिंदो के लिए तपती गर्मी में दाना-पानी का व्यवस्था करना नयी जीवन देने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
     इस अवसर पर नगर सह मंत्री गोविदा यादव, सुशांत कुमार, सुमित कुमार, सुनील पासवान, सुरज पासवान, बचन गुप्ता, परमानंद गुप्ता, नितीश कुशवाहा, आदर्श कुमार समेत दर्जनों परिषद् कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top