फ़ोटो - घायल बाइक सवार
दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)- दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पावर ग्रीड के समीप हाईवे पर बुधवार की शाम करीब सात बजें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना को देख कर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस एनएचआई कर्मी को दी सूचना पाकर एनएचआई कर्मी एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में एंबुलेंस से वाराणसी ट्रामा सेंटर भिजवाया गया.
फ़ोटो - दुर्घटना ग्रस्त बाइक
मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार महिला व बच्चा मोहनिया से युपी सैयदराजा की तरफ जा रहे थे वही दूसरा बाइक कर्मनाशा से दुर्गावती की तरफ जा रहा था. अभी जैसे ही बाइक कर्मनाशा पावर हाउस के पास पहुंची दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना में महिला बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए. जिसमें 2 लोग की हालत नाजुक बताई जा रही है खबर लिखे जाने तक घायलों का नाम पता नहीं मालूम हो पाया था.

