उर्मिला देवी निर्विरोध चुनी गई भभुआ नगर परिषद पहली महिला अध्यक्ष, कहा नगर का विकास पहली प्राथमिकता

भभुआ/कैमूर. मंगलवार को भभुआ समाहरणालय के सभाकक्ष में कड़ी सुरक्षा के बीच भभुआ नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव हुआ. जिसमेें शहर के वार्ड नम्बर 21 की पार्षद उर्मिला देवी भभुआ नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध रूप से जीत दर्ज की. उर्मिला देवी को 24 पार्षदों ने अपना समर्थन दिया जीताया. इसी के साथ वह भभुआ नगर परिषद की पहली महिला सभापति बन गयी. 
नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रेक्षक के रूप में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम के संतोष कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी जन्मेजय शुक्ला थे. जिनके देखरेख में  शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ. निर्वाचन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस चुनाव में वार्ड संख्या 12 के पार्षद और पूर्व चेयरमैन नरेंद्र आर्य ने भाग नहीं लिया था. निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी गाइडलाइन के अनुसार एक घंटे की इंतजार किया इसके बाद जब नहीं पहुँचे तो निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की. जिसके बाद वार्ड 21 की पार्षद उर्मिला देवी ने नगर परिषद अध्यक्ष के लिए नामांकन किया. उनके विरोध में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया. जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी जन्मेजय शुक्ला ने उर्मिला देवी निर्विरोध निर्वाचित कर जीत की घोषणा की. इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने उर्मिला देवी को प्रमाण पत्र दिया. चुनाव के दौरान शहर के 25 वार्डों से 24 वार्ड पार्षद निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया.
विकास होगी पहली प्राथमिकता 
 भभुआ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद उर्मिला देवी ने कहा कि भभुआ नगर का विकास पहली प्राथमिकता होगी. नगर के सभी वार्डो में हर योजनाओं को कार्य कराते हुए विकास किया जायेगा. शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाते हुए विकसित किया जाएगा. जीत के बाद समर्थकों के हुजूम ने नई नगर परिषद अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया.
अब उपाध्यक्ष के लिए अटकलों का बाजार गर्म 
नगर परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद अब उपाध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है. अविश्वास प्रस्ताव के बाद मौजूदा उपाध्यक्ष नाहिदा परवीन ने दो दिन पहले इस्तीफा दे दिया था. उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 16 की नाहिदा परवीन, वार्ड 17 इस्लाम अंसारी और वार्ड 4 के त्रिभुवन सिंह का नाम चर्चा में आ रहा है. अब देखना यह होगा कि नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर कौन बैठता है. अब 
उपाध्यक्ष पद चुनाव के लिए तिथि निर्धारित होने के बाद चुनाव के बाद क्या होता है और किसके सिर उपाध्यक्ष पद ताज जाता है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top