दुर्गावती प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता के खिलाफ दोबारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को बीडीओ ने किया खारिज,जानिए क्यों

Photo - डिजाईन 
दुर्गावती(मुबारक अली)दुर्गावती प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता के खिलाफ बीडीसी द्वारा दोबारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव को बीडीओ ने खारिज कर दिया है. सोमवार को प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति के सदस्यों द्वाराअविश्वास प्रस्ताव का बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून को आवेदन दिया था. गौरतलब है कि प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे 22 जुलाई यानी सोमवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई थी.उसके बाद बीडीसी जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में दस पंचायत समिति के सदस्यों ने सोमवार को प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून को आवेदन दिया था.बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून ने बताया कि प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ पूरे कार्यकाल में केवल एक बार ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है. इस प्रावधान के तहत दोबारा अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है .इसलिए पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा दुबारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top