आभूषण दुकान में सेंधमारी कर चोरो ने उड़ाये लाखों के गहने, अज्ञात पर FIR दर्ज

फ़ोटो - इसी दुकान में से सेंधमारी कर चोरों ने गहनों की चोरी
दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली-- कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नुआंव मार्केट मे सोमवार रात को चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात ले भागें.चोरों ने दीवार तोड़कर आभूषण दुकान में घुसकर घटना को अंजाम दिया.मंगलवार की सुबह जब घटना की जानकारी दुकानदार को हुई तो उसके के होश उड़ गए.थोड़े ही देर में घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. इस वारदात की जानकारी होते ही थाना अध्यक्ष सुहैल अहमद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार हर रोज की तरह सोमवार को भी दुकानदार अभिमन्यु सेठ दुकान बंद कर  घर देवहलियां चला गया. हौसला बुलंद चोरों ने सोमवार की रात्री मे आभूषण के दुकान में सेंधमारी कर दुकान में प्रवेश कर गए और लाखों रुपए के सोने चांदी जेवरात ले भागे.आभूषण दुकानदार के अनुसार 50 ग्राम सोना तथा 3 किलो नया पुराना चांदी चोर ले उड़े हैं.जब मंगलवार की सुबह हुई तो कटरा के अंदर अन्य दुकानदारों ने देखा कि खुशी ज्वेलर्स की दुकान के दीवाल में को तोड़कर होल किया गया है.यह देख दुकानदारों के होश उड़ गए और इसकी सूचना आभूषण दुकानदार अभिमंन्यु सेठ को दी गई थोड़े ही देर में दुकानदार सहित आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी लोगों द्वारा दुर्गावती पुलिस को दी गई . सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.इस मामले में आभूषण दुकानदार अभिमन्यु सेठ द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ दुर्गावती थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top