लग्जरी कार से 960 बोतल क्रेजी रोमियो शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त, यूपी से बिहार में ला रहे थे शराब

फ़ोटो -  बरामद कार
दुर्गावती (कैमूर) मुबारक अली- कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिङखिली बाजार के निकट रविवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा मे शराब बरामद कि तथा दो शराब तस्करों को दबोच लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष सुहैल अहमद कर्मनाशा बाजार की ओर गश्त पर निकले हुए थे उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि यूपी की ओर से एक लग्जरी वाहन से बड़ी खेप में शराब लोड कर नौबतपुर के रास्ते बिहार में भेजा जा रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस खजुरा गांव के समीप पहुंचकर घेराबंदी कर दी. उक्त कार की आने की इंतजार करने लगी थोड़े ही देर बाद उक्त कार आती हुई दिखाई दी.नजदीक आने पर जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक तेजी से मोहनियां की तरफ कार लेकर भागने लगा. दुर्गावती पुलिस ने पीछा कर डिड़खिली बाजार के समीप कार को पकड़ लिया.तथा दो शराब तस्करों को दबोच लिया.पुलिस ने कार की तलाशी तो कार के अंदर 20 पेटियों मे क्रेजी रोमियो 960 बोतल शराब बरामद हुआ.गिरफ्तार किए गए दोनो तक्कर कैमूर जिला के निवासी बताया जा रहा हैं.थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि 20 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top