सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत, कोचिंग से घर लौटने में छात्र को बस ने मारी टक्कर

Photo - google प्रतीकात्मक
दुर्गावती कैमूर (मुबारक अली)-  मोहनियां से कोचिंग कर घर लौट रहा छात्र रोहित यादव सड़क दुर्घटना मे हुआ घायल इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी मे हुई मौत.रोहित के मौत की जानकारी होते ही गांव मे पसरा मातम.यह घटना कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला गांव के पास बताई जा रही है. मृतक रोहित यादव की मां रंजू देवी ने इस मामले मे दुर्गावती थाने में चंदेल बस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है . प्राथमिकी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला गांव निवासी रोहित कुमार व संदीप कुमार सोमवार की सुबह मोहनियां कोचिंग पढ़ने  गए हुए थे. कोचिंग पढ़कर दोनों छात्र डहला गांव के समीप  किसी वाहन से उतरे. और घर जाने के लिए जीटी रोड क्रॉस कर  रहे थे .तभी बस संख्या बीआर 24 p/ 3034 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए आया और दोनों छात्रों को धक्का मारते हुए मोहनिया की ओर भागने लगा.  घटनास्थल पर मौजूद गांव के कई लोगों ने बस को रुकवाने की कोशिश की. लेकिन बस का चालक तेजी से चलाते हुए भाग निकला  आसपास के लोगों ने घायल रोहित यादव एवं संदीप को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया.जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रोहित यादव को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.जहां इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में रोहित यादव की मौत हो गई .उसके बाद परिजनों ने शव को लेकर दुर्गावती थाने पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजकर आगे कि आवश्यक कार्रवाई करने मे जुट गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top