मोहनियां. सोमवार की सुबह कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा घायल हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह घायल छात्रा अपने गांव से मोहनियां पढ़ने आयी थी. ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा घायल हो गयी. जिसके बाद घायल छात्रा को मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गयी। जिसके बाद छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

