फ़ोटो - सम्मानित छात्रों के साथ ABVP के सदस्य व अतिथि
भभुआ/कैमूर। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , मोहनियां इकाई के द्वारा मानस सरस्वती विद्या मंदिर , मोहनिया में इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी सेउर्तीण छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल तथा कलम देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानाध्यापक शिवशंकर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम नगिना सिंह , मोहनिया नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शिव जी , रोहतास कैमूर के विस्तारक सुजीत कुमार, विभाग संयोजक चंदन तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवशंकर सिंह ने प्रमाण पत्र , मेडल, छात्रों को प्रदान करते हुए कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव कार्य करती रही है यहाँ विद्यार्थी परिषद में हमेशा से ही छात्रओं के प्रतिभा का सम्मान एवं उन्हें आगे बढ़ने का कार्य करता रहा है ।
विभाग विद्यार्थी विस्तारक सुजीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में दो प्रकार के कार्यक्रम होते है एक कुव्यवस्था के खिलाफ आंदोलन खड़ा करती है तो वही समाज के बढ़ोतरी के लिए रचनात्मक कार्य करती है । ये प्रतिभा सम्मान समारोह रचनात्मक कार्य का हिसा है। कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मृदुला चतुर्वेदी व संचालन जिला संयोजक सिद्धांत सिंह ने की। वही मौके मौके पर मौजूद विभाग संयोजक चंदन तिवारी , मोहनीय चेयरमैन प्रतिनिधि शिव जी , एवं प्रध्यापक जागृति शर्मा ने अपना विचार रखा तथा धन्यवाद ज्ञापन भभुआ के नगर मंत्री अभय द्विवेदी ने किया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अभाविप कार्यकर्ता ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए ।
प्रतिभा सम्मान समारोह में कुल 125 छात्र छात्राये भाग लिए। टॉप 25 प्रतिभागी जिनका अंक प्रतिशत 80% से ऊपर था उन्हें मेडल , प्रमाण पत्र तथा कलम देकर सम्मानित किया गया ।
80% ऊपर छात्रओं का कुछ का नाम
मनोवृति शर्मा, अमीषा पटेल, अमीषा कुमारी, नेहा कुमारी, नेहा तिवारी, प्रीति कुमारी , श्वेता कुमारी , उधम कुमार , इरफान अंसारी , नीतीश कुमार , पीयूष तिवारी , बृजेश पांडेय इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहनीय नगर इकाई के नगर सह मंत्री बृजेश पांडेय , ब्रिजेश तिवारी, मानस सिंह , पीयूष तिवारी ने अहम भूमिका रही ।

