फोटो - घटना के बाद लोगो की लगी भीड़
मोहनियां/कैमूर. मोहनियां थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव के निकट रविवार की शाम जीटी रोड पर एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई.वहीं बाइक चालक समेत मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को देखकर आसपास के लोगों की मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई. जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी .प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार पति पत्नी व पुत्र मोहनिया बाजार से भिट्टी गांव जा रहे थे।
फ़ोटो - घायल इलाजरत पुत्र
इसी क्रम मे मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.मृतका मोहनियां थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव निवासीनी महमुदा बीबी बताया जा रहा है . वहीं घायलो मे सफराज अंसारी, साकीब अंसारी शामिल है.मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी. घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.रिपोर्ट - मुबारक अली


