ग्रामीण बैंक के ट्रांसफर हुए कैशियर को दी गयी विदाई, दिनेश कुमार ने संभाला कमान

फ़ोटो - कैशियर का विदाई करते मुखिया प्रतिनिधि व अन्य
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। शनिवार को जिले
 के रामपुर प्रखंड के सबार गांव में स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कैशियर के पद पर पदस्थापित गोविंद कुमार का ट्रांसफर होने के बाद विदाई गयी. यह विदाई उनके बैंक में अधिकारी,कर्मी व जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गयी. इस विदाई के मौके पर सबार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ देकर की गई. इस दौरान कैशियर के किये अच्छे व्यवहार, सकुशल कार्यशैली की चर्चा गयी. 
 श्री सिंह ने कहा कि आपके व्यवहार व किये गए हमेशा याद रहेगा. आपने बैंक के ग्राहकों, जनप्रतिनिधियों के कार्यो को अच्छी तरीके करते थे. जहां जा रहे है इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं आप जीवन में अपने कर्तव्य का निवर्हन करते हुए हमेशा आगे बढ़े.
वही कैशियर गोविंद कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि यहां की अधिकारियों,कर्मियों, ग्राहक,जनता व जनप्रतिनिधियों से जो सहयोग मिला है. वह हमेशा याद रहेगा. लोगों ने हमें अपने कार्य के दौरान सपोर्ट किया. मैंने सबार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में अपनी 5 वर्ष की सेवा दी. 2014 में ज्वाइनिंग हुई थी इस बैंक में. इसके बाद नियमानुसार ट्रांसफर होने पर मैं अब बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के सिकरौल बैंक में योगदान करना है. वही कैशियर गोविंद कुमार के स्थान पर सिकरौल बैंक से कैशियर दिनेश कुमार ने योगदान किया. वही शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि कैशियर गोविंद कुमार बहुत अच्छे तरीके तरीके से अपने कार्यो को करते थे. ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी कभी नहीं हुई. वे जहां जा रहे है अपना कर्तव्य अच्छा से निभाये शुभकामनाएं है हमलोगों की तरफ से. मौके पर संतोष चौधरी, टुन्नू गुप्ता, राजू शर्मा, रविन्द्र कुमार, धीरेंद्र पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top