फ़ोटो - गिरफ्तार मोबाइल टावर बैटरी दो चोर व कबाड़ी मालिक के साथ प्रेसवार्ता करते कैमूर एसपी व इनसेट में बरामद बैटरी
#दोनों चोरों के पास से 32 बैटरी तो कबाड़ी दुकानदार से पास 22 बैटरी बरामद
भभुआ/मोहनियां। कैमूर जिले के मोहनियां पुलिस को मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाले दो चोरो
अकोढ़ी गांव के लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. इनके पास से 32 मोबाइल टॉवर का बैटरी बरामद की गई. इन दोनों चोरों के निशानदेही पर उस बैटरी को खरीदने वाले कबाड़ी मालिक को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 22 बैटरी बरामद किया गया है. गिरफ्तार कबाड़ी मालिक भोला पाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष व जिला पार्षद कुदरा सुरेंद्र पाल का भाई बताया जाता है. मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने चोरों द्वारा हमेशा बैटरी की चोरी की जाती थी.
फ़ोटो - बरामद बैटरी
इसका पता नहीं चल पाता था. पुलिस को परेशान कर रखा था. कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसकांफ्रेंस कर बताया कि मंगलवार को मोहनियां थाना क्षेत्र के अकोढ़ी में स्थित मोबाइल टावर से बैटरी की चोरी करते हुए दो चोर ग्रामीण द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार बैटरी चोर रोहतास जिला के डेहरी थाना के डिहरी बारह पत्थर बाबूगंज निवासी कन्हैया पासवान का पुत्र संदीप पासवान व डिहरी थाना के इदगाहा निवासी मुस्ताक अहमद का पुत्र मो. रिजवान बताया जाता है. दोनों के पास से 32 चोरी की गई बैटरी को पुलिस ने बरामद की है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोरो ने पूछताछ में बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल में लगे टॉवर से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की है. इसके अतिरिक्त इनके द्वारा दुर्गावती थाना क्षेत्र से भी मोबाइल टॉवर की बैटरी चोरी करने बात कही गई है. इन बैटरियों को चुरा कर कुदरा के कबाड़ दुकान मालिक भोला पाल के पास बेचते थे. इन चोरों के निशानदेही पर कुदरा पुलिस ने कबाड़ दुकान मालिक भोला पाल को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर चोरी किये गए 22 और बैटरी बरामद की गई. यह भी बताया कि अब तक कई मोबाइल टावर से चोरी किये गए कुल 54 बैटरी बरामद की गई है. जेल भेजा जा रहा है. डेहरी थाना पुलिस से इन चोरो का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।

