मोहनिया में हाइवे पर ट्रक ने किन्नर समेत दो लोगो को रौंदा, मौत, एक शव की नहीं हुई पहचान

फ़ोटो - थाने पर पहुँचे मृतक किन्नर के साथी

किन्नर ट्रक चालकों से करते थे पैसे की वसूली 

भभुआ/मोहनियां। मंगलवार की रात जीटी रोड पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में किन्नर समेत दो लोगों की मौत हो गई. इसमें एक की पहचान नहीं हो पाई है। पहली घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के समीप समेकित चेकपोस्ट की है. जहां ट्रक ने एक किन्नर को रौंद दिया. जिसमें उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, किन्नर चेकपोस्ट पर प्रतिदिन जीटी रोड से गुजरने वाले ट्रकों के चालकों से पैसा वसूली करता था. मंगलवार की रात भी कुछ किन्नर ट्रकों के चालकों से पैसा वसूल रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक को रोकवाने चाहा लेकिन उस ट्रक वाले किन्नर को रौंदते हुए ट्रक लेकर चालक फरार हो गया. मृतक किन्नर की पहचान कैमूर जिले के चैनपुर थाना के डँगोरी गांव के सुदामा बिंद के पत्नी 35 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई.  इसकी सूचना पुलिस को साथ के किन्नरों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर थाना लाई. वहां से बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहां काफी संख्या में किन्नर शव लेने पहुंचे थे. 
बरेज में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
दूसरी घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के बरेज गांव के पास की. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई. शव के क्षत-विक्षत हो जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पायी. पुलिस ने सदर अस्पताल भभुआ में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे सुरक्षित रखा है. आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त के लिए पूछताछ की जा रही है. वहीं, चालक वाहन लेकर भाग निकला. मोहनियां थानाध्यक्ष शरदेंदु शरत ने बताया की दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बरेज गांव के समीप दुर्घटना में मरे व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top