Bhabhua/kaimur(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना जिले के करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का हैै.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँच कर हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक महिला की पहचान निर्मला देवी पति अशोक दुबे के रूप में की गई है. मृतका को उसके पति ने ही अपनी लाइसेंसी बन्दूक से मार कर हत्या कर दिया है. हत्या का कारण विवाद बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है और हत्या के आरोपी पति अशोक दुबे को उसके घर से ही लाइसेंसी बन्दूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँच कर हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया है.

