#पति को पुलिस ने लाइसेंसी बन्दूक व 8 खोखा के साथ किया गिरफ्तार
#मामला करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का
भभुआ/रामपुर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में गुरुवार की रात पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान निर्मला देवी पति अशोक दुबे के रूप में हुई। घटना के इलाके गांव में सनसनी फैल गयी.घटना की सूचना ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को दिया. मौके पर पुलिस पहुँच कर आरोपी पति को लाइसेंसी बन्दूक के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.
रात में ही पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि आरोपी पति एक दिन पहले यानी 3 जुलाई को गांव आया था. वह दिल्ली में प्राइवेट बैंक में सुरक्षा गार्ड का काम करता था. वह गांव में मकान बनाने के लिए आया था। आरोपी का बड़ा बेटा दीपक दुबे ने बताया कि गुरुवार की रात मैं,मम्मी और पापा घर में थे. मम्मी पापा में विवाद हुआ और पापा ने लाइसेंसी बन्दूक से मम्मी को गोली मार दी. जिसमें उनकी मौत हो गयी. आरोपी के दो बेटे व दो बेटी है। दोनों बेटियों का शादी कर दिया है. दो बेटे में बड़ा बेटा घर पर रहता है और छोटा बेटा बाहर में रह काम करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि लाइसेंसी बन्दूक व 2 खोखा घटना स्थल से और 6 खोखा उसके बन्दूक से यानी कुल 8 खोखा बरामद किया गया है. आरोपी हत्यारे पति को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद आज जेल भेजा जा रहा है। रात में ही घटना की सूचना पर सबार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह पहुँच घटना की जानकारी प्राप्त की. परिजनों को दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि के तहत रुपये दिए।