बड़ी खबर : अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से नीचे दब कर एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, मोहनियां से चंदौली जा रहा था ट्रक

फ़ोटो - घटनास्थल पर जुटी लोगो की भीड़ 
दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली-- कैमूर जिला से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है खबर यह  है कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआं गांव के निकट एनएच दो गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया. इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.तथा एक युवक घायल हो गया.मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी दीवान राम अपने घर सड़क से होकर कही जा रहे थे.उसी दौरान एक ट्रक मोहनियां से युपी चन्दौली की ओर जा रहा था.अभी जैसे ही ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप पहुंचा.
अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया पलटते समय रोहुआ गांव निवासी दीवान राम चपेट में आकर दब गया.जबकि एक युवक घायल हो गया।इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मालूम हुआ घटनास्थल पर की ओर दौड़ पड़े. जिसकी सूचना  लोगों ने एनएचआई कर्मी पुलिस को दी ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दीवान राम की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. तथा आगे की आवश्यक कारवाई करने में जुट गई.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top