Breaking : विद्युत करंट की चपेट में आने से दो छात्र झुलसे, इलाज के दौरान एक की मौत

भभुआ/कुदरा. कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां विद्युत करंट की चपेट में आने से दो छात्र झुलस गए. जिसमें की एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर के एक मॉडर्न पब्लिक स्कूल की बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक,जहां छात्र प्रतिदिन की तरह स्कूल गए. इसी दौरान दोनों छात्र 11 हजार की करंट वाली तार की चपेट में आ गए और झुलस गए. दोनों झुलसे छात्रों की पहचान आठवीं कक्षा के आदित्य व चंदन कुमार के रुप में बताई जा रही है.दोनों छात्रों की करंट लगने पर स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया. स्कूल द्वारा छात्रों के परिजनों को सूचना दी गई. वही झुलसे छात्रों को इलाज के लिए मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किया गया. जिसमें चंदन की स्थिति गंभीर बतायी जा रही थी. चंदन को डॉक्टरों द्वारा वाराणसी रेफर करने की तैयारी चल रही थी. तभी इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गयी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top