फ़ोटो - जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की समीक्षा बैठक करते डीएम व अन्य उपस्थित लोग
कैमूर DM ने जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए किया समीक्षा बैठक , दिया निर्देश
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। शुक्रवार को जिलास्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व खेलप्रेमियों के साथ समीक्षा बैैैठक हुई. जिसमे बॉलीबॉल खेल का आयोजन रामगढ़ के देवहलिया हाइस्कुल के मैदान में, कुश्ती का आयोजन दुर्गावती के बिछियां व्यायामशाला में, अन्य खेल का आयोजन भभुआ जगजीवन स्टेडियम, अखलासपुर उदासी देवी हाईस्कूल के मैदान का चयन किया गया. इन खेलों का आयोजन 20- 22 अगस्त तक किया जायेगा.
फ़ोटो - समिक्षा बैठक के बाद खेल पदाधिकारी व अन्य खेल शिक्षक
इस कार्यक्रम का उद्घाटन कैमूर डीएम द्वारा किया जायेगा. जिले के विद्यालयों के छात्र छात्राओं को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराने हेतु 27 जुलाई को डीईओ सभी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करेंगे. खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान चिकित्सा व्यवस्था के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है. जबकि सुरक्षा व्यवस्था हेतु एसपी और साफ सफाई व अस्थायी शौचालय व पानी के लिए नगर परिषद व पीएचईडी विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है.वही 2 अगस्त को भभुआ जगजीवन स्टेडियम में सुब्रत कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा. 9,10,11 सितंबर को जगजीवन स्टेडियम में क्रिकेट का ट्रायल व 30 सितंबर को अंडर 19 खो खो राज्यस्तरीय ओपन ट्रायल होगा. वही बैंडमिंटन खेल का आयोजन भभुआ इंडोर हॉल में होगा. समीक्षा बैठक में डीडीसी केपी गुप्ता, एएसपी कैमूर, सीएस अरुण तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश, खेल शिक्षक महावीर सिंह दिलीप कुमार, ओमप्रकाश, समाज सेवी बिरजू पटेल सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, खेलप्रेमी उपस्थित रहे.


