फ़ोटो - तेज आंधी से गिरा पेड़
मोहनियां : मोहनिया स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग में शुक्रवार को एक पेड़ बारिश व तेज हवा के कारण गिर गया इस कारण से यातायात बाधित हो गया। साथ में बड़ा हादसा भी टल गया है। क्योंकि अगर उक्त पेड़ किसी वाहन चालक के ऊपर गिर जाता तो एक बड़ हादसा हो सकता था। लेकिन गनीमत है कि इस दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना घटित नहीं हुई है।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है पेड़ के गिरने के साथ ही उक्त स्थल पर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट एवं तार टूट कर गिर गए। इस घटना को देख आनन-फानन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को सूचित कर बिजली सप्लाई बंद करवाया। इस बाबत नगर पंचायत प्रतिनिधि शिव जी ने बताया कि जेसीबी लगाकर आनन-फानन में उक्त गिरे हुए पेड़ को हटाकर रास्ता चालू करवा दिया गया है किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची है।रिपोर्ट - मुबारक अली

