फ़ोटो - खेतो का मुआयना करते मोहनियां एसडीएम, डीएसपी व अन्य अधिकारी
मोहनियां(मुबारक अली) - मोहनिया प्रखंड के अकोढ़ी गांव के सिवान में सैकड़ों एकड़ खेतों में नहर व बरसात की पानी से जलजमाव हो गया है.आलम यह हो गया कि सैकड़ों एकड़ खेत में पानी लग जाने के बाद उक्त खेतों में धान के बिचड़ो की रोपाई नहीं हो पा रही है.खेतों में लगे पानी व पानी की निकासी नहीं होने को लेकर अकोढ़ी सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी जिसको लेकर गुरुवार को एसडीएम शिव कुमार राउत डीएसपी रघुनाथ सिंह सीओ राकेश कुमार सिंह आदि कई अधिकारी खेतों में लगे पानी की जलजमाव का मुआयना किया. निरीक्षण के दौरान सैकड़ों बीघे खेतों में लगे बारिश के पानी की निकासी को लेकर अकोढ़ी एवं डीड़ीखिली सिवान में अवरोध किए गए पानी का अधिकारियों ने जांच करते हुए सभी बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
फ़ोटो - सैकड़ो एकड़ जलमग्न खेत
खेतों में लगे पानी की निकासी में बाधक बने रेलवे लाइन को लेकर अधिकारियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से बातचीत की, इसके बाद अधिकारियों ने पानी निकासी को लेकर निर्णय लेते हुए सीओ व मनरेगा पदाधिकारियों से कहा कि रेलवे लाइन के किनारे से बाहा का निर्माण कराएं ताकि पानी की निकासी हो सके। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि मोहनिया माइनर नहर की पानी वो बरसात की पानी से सैकड़ों बीघे खेत में पानी का जलजमाव हो गया है, ग्रामीणों का कहना था कि जलजमाव हो जाने के कारण किसान खेतों में धान के बिचड़े की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को निरीक्षण किया गया.कई जगहों पर खेतों में मिट्टी का ढेर लगाकर बांध बनाया गया है। जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। प्रशासन पानी निकासी को लेकर काफी गंभीर है, प्रखंड और अंचल सहित मुखियाओं को निर्देश दिया गया है कि जहां भी पानी निकासी में बाधा मिले उसे तुरंत हटाया जाए। एसडीएम ने कहा कि कुछ किसानों के द्वारा भी खेतों में अवरोध खड़ा किया गया है जिसके कारण ऐसी समस्या आ रही है सभी अवरोधको को हटाया जाएगा ताकि पानी की निकासी आसानी से हो सके पानी निकासी में बाधा पहुंचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

