सासाराम Video : तुतला भवानी धाम झरने में जलस्तर बढ़ने से स्नान करने के दौरान फंसे 60 श्रद्धालु

फ़ोटो - झरने में पानी बढ़ने के बाद फंसे श्रद्धालुओं को निकालते लोग
सासाराम। बिहार के सासाराम से बड़ी खबर आ रही है. जहां झरने में नहानेे के दौरान अचानक पानी बढ़ जानेे से दर्जनों श्रद्धालु भक्त फंस गए. जिसके बाद लोगों में डूबने की स्थिति पैदा होने से अफरातफरी का माहौल हो गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना आज सोमवार, सासाराम के तिलौथू स्थित तुतला भवानी झरने की है. आज सासाराम के तुतला भवानी धाम झरने में दर्जनों श्रद्धालु स्नान कर रहे थे. 
इसी बीच पहाड़ो में बारिश होने के कारण झरने का जलस्तर बढ़ गया. इससे लोगों के डूबने की स्थिति पैदा हो गई. जिसके बाद लोगों ने अपनी सूझबूझ से काम करते हुए हाथ से हाथ जोड़ कर पानी से बाहर निकलने का प्रयास किया तब जाकर लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. झरने में कुल 60 श्रद्धालुओं के फंसे होने की बात कही जा रही है. जिसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. तब जाकर फंसे श्रद्धालुओं को जान में जान आयी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top